भगवान शिव के 108 नाम, अर्थ सहित 108 Names of Lord Shiva

 भगवान शिव के 108 नाम, अर्थ सहित(108 Names of Lord Shiva)




1. शिव- कल्याण स्वरूप 2. महेश्वर- माया के अधीश्वर 3. शम्भू- आनंद स्वरूप वाले 4. पिनाकी- पिनाक धनुष धारण करने वाले 5. शशिशेखर- सिर पर चंद्रमा धारण करने वाले 6. वामदेव- अत्यंत सुंदर स्वरूप वाले 7. विरूपाक्ष. विचित्र आंख वाले( शिव के तीन नेत्र हैं)  8. कपर्दी- जटाजूट धारण करने वाले 9. नीललोहित- नीले और लाल रंग वाले 10. शंकर- सबका कल्याण करने वाले 11. शूलपाणी- हाथ में त्रिशूल धारण करने वाले 12. खटवांगी- खटिया का एक पाया रखने वाले 13. विष्णुवल्लभ- भगवान विष्णु के अति प्रिय   14. शिपिविष्ट- सितुहा में प्रवेश करने वाले 15. अंबिकानाथ- देवी भगवती के पति 16. श्रीकण्ठ- सुंदर कण्ठ वाले 17. भक्तवत्सल- भक्तों को अत्यंत स्नेह करने वाले 18. भव- संसार के रूप में प्रकट होने वाले 19. शर्व- कष्टों को नष्ट करने वाले 20. त्रिलोकेश- तीनों लोकों के स्वामी 21. शितिकण्ठ- सफेद कण्ठ वाले 22. शिवाप्रिय- पार्वती के प्रिय 23. उग्र- अत्यंत उग्र रूप वाले 24. कपाली- कपाल धारण करने वाले 25. कामारी- कामदेव के शत्रु, अंधकार को हरने वाले  26. सुरसूदन- अंधक दैत्य को मारने वाले 27. गंगाधर- गंगा जी को धारण करने वाले 28. ललाटाक्ष- ललाट में आंख वाले 29. महाकाल- कालों के भी काल 30. कृपानिधि- करूणा की खान 31. भीम- भयंकर रूप वाले 32. परशुहस्त- हाथ में फरसा धारण करने वाले 33. मृगपाणी- हाथ में हिरण धारण करने वाले 34. जटाधर- जटा रखने वाले 35. कैलाशवासी- कैलाश के निवासी 36. कवची- कवच धारण करने वाले 37. कठोर- अत्यंत मजबूत देह वाले 38. त्रिपुरांतक- त्रिपुरासुर को मारने वाले 39. वृषांक- बैल के चिह्न वाली ध्वजा वाले 40. वृषभारूढ़- बैल की सवारी वाले 41. भस्मोद्धूलितविग्रह- सारे शरीर में भस्म लगाने वाले 42. सामप्रिय- सामगान से प्रेम करने वाले 43. स्वरमयी- सातों स्वरों में निवास करने वाले 44. त्रयीमूर्ति- वेदरूपी विग्रह करने वाले 45. अनीश्वर- जो स्वयं ही सबके स्वामी है  46. सर्वज्ञ- सब कुछ जानने वाले 47. परमात्मा- सब आत्माओं में सर्वोच्च  48. सोमसूर्याग्निलोचन- चंद्र, सूर्य और अग्निरूपी आंख वाले 49. हवि- आहूति रूपी द्रव्य वाले 50. यज्ञमय- यज्ञस्वरूप वाले 51. सोम- उमा के सहित रूप वाले 52. पंचवक्त्र- पांच मुख वाले 53. सदाशिव- नित्य कल्याण रूप वाल 54. विश्वेश्वर- सारे विश्व के ईश्वर 55. वीरभद्र- वीर होते हुए भी शांत स्वरूप वाले 56. गणनाथ- गणों के स्वामी 57. प्रजापति- प्रजाओं का पालन करने वाले 58. हिरण्यरेता- स्वर्ण तेज वाले 59. दुर्धुर्ष- किसी से नहीं दबने वाले 60. गिरीश- पर्वतों के स्वामी  61. गिरिश्वर- कैलाश पर्वत पर सोने वाले 62. अनघ- पापरहित 63. भुजंगभूषण- सांपों के आभूषण वाले 64. भर्ग- पापों को भूंज देने वाले 65. गिरिधन्वा- मेरू पर्वत को धनुष बनाने वाले 66. गिरिप्रिय- पर्वत प्रेमी 67. कृत्तिवासा- गजचर्म पहनने वाले 68. पुराराति- पुरों का नाश करने वाले 69. भगवान्- सर्वसमर्थ ऐश्वर्य संपन्न 70. प्रमथाधिप- प्रमथगणों के अधिपति 71. मृत्युंजय- मृत्यु को जीतने वाले 72. सूक्ष्मतनु- सूक्ष्म शरीर वाले 73. जगद्व्यापी- जगत् में व्याप्त होकर रहने वाले 74. जगद्गुरू- जगत् के गुरू 75. व्योमकेश- आकाश रूपी बाल वाले 76. महासेनजनक- कार्तिकेय के पिता 77. चारुविक्रम- सुन्दर पराक्रम वाले 78. रूद्र- भयानक 79. भूतपति- भूतप्रेत या पंचभूतों के स्वामी 80. स्थाणु- स्पंदन रहित कूटस्थ रूप वाले 81. अहिर्बुध्न्य- कुण्डलिनी को धारण करने वाले 82. दिगम्बर- नग्न, आकाशरूपी वस्त्र वाले 83. अष्टमूर्ति- आठ रूप वाले 84. अनेकात्मा- अनेक रूप धारण करने वाले 85. सात्त्विक- सत्व गुण वाले 86. शुद्धविग्रह- शुद्धमूर्ति वाले 87. शाश्वत- नित्य रहने वाले 88. खण्डपरशु- टूटा हुआ फरसा धारण करने वाले 89. अज- जन्म रहित 90. पाशविमोचन- बंधन से छुड़ाने वाले 91. मृड- सुखस्वरूप वाले 92. पशुपति- पशुओं के स्वामी  93. देव- स्वयं प्रकाश रूप 94. महादेव- देवों के भी देव 95. अव्यय- खर्च होने पर भी न घटने वाले 96. हरि- विष्णुस्वरूप 97. पूषदन्तभित्- पूषा के दांत उखाड़ने वाले 98. अव्यग्र- कभी भी व्यथित न होने वाले 99. दक्षाध्वरहर- दक्ष के यज्ञ को नष्ट करने वाले  100. हर- पापों व तापों को हरने वाले 101. भगनेत्रभिद्- भग देवता की आंख फोड़ने वाले 102. अव्यक्त- इंद्रियों के सामने प्रकट न होने वाले 103. सहस्राक्ष- हजार आंखों वाले 104. सहस्रपाद- हजार पैरों वाले 105. अपवर्गप्रद- कैवल्य मोक्ष देने वाले 106. अनंत- देशकालवस्तु रूपी परिछेद से रहित 107. तारक- सबको तारने वाले 108. परमेश्वर- सबसे परम ईश्वर।

Post a Comment

0 Comments